साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भाजपा में शामिल, बोलीं- चुनाव लडूंगी और जीतूंगी भी

मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भाजपा आधाकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गई हैं। साध्वी प्रज्ञा आज भाजपा के भोपाल स्थित कार्यालय पहुंचीं जहां उन्होंने भाजपा नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रामलाल और प्रभात झा समेत कई नेताओं से मुलाकात की।
Madhya Pradesh: Sadhvi Pragya Singh Thakur has arrived at the BJP office in Bhopal and is currently meeting senior BJP leaders Shivraj Singh Chouhan, Ramlal, and Prabhat Jha. pic.twitter.com/9rG7KuLiq0
— ANI (@ANI) April 17, 2019
इस मुलाकात के बाद उन्होंने घोषणा की कि मै औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गई हूं। मैं चुनाव लडूंगी और जीतूंगी भी। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा भोपाल सीट से हिंदुत्व के चेहरे साध्वी प्रज्ञा को चुनावी मैदान में उतार रही है। ऐसे में उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से होगा।
इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने इस चुनाव को धर्मयुद्ध बताते हुए दिग्विजय सिंह की तुलना रावण से की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अगर संगठन उनको अवसर देगा तो वे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS