लोकसभा चुनाव 2019 : भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने दाखिल किया नामांकन, शक्ति प्रदर्शन कल

भोपाल। भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी ठाकुर ने आज नामांकन दाखिल किया। आज साध्वी ने पहले सेट का नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही वह कल शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से दूसरे सेट का नामांकन करेंगी। आज साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने करीबी और बीजेपी के कुछ नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ 11 पंडित भी विशेष रुप से मौजूद थे। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने वाली थी, लेकिन शुभ मुहूर्त देखकर साध्वी प्रज्ञा ने आज नामांकन भरा।
BJP candidate Pragya Singh Thakur files nomination from Bhopal Lok Sabha constituency. #LokSabhaElections2019 #MadhyaPradesh pic.twitter.com/LoNxvVejBm
— ANI (@ANI) April 22, 2019
बता दें कि साध्वी प्रज्ञा लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में है। शहीद हेमंत करकरे पर बयान देकर चौतरफा आलोचना का शिकार हुआ साध्वी ने बाबरी मस्जिद के ढांचे गिराए जाने पर भी विवादित बयान दिया था। विपक्ष लगातार साध्वी प्रज्ञा पर हमलावर बना हुआ है।
मायावती ने साधा निशाना - ट्वीट के जरिए मायावती ने कहा कि भोपाल से 'बीजेपी प्रत्याशी व मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वे 'धर्मयुद्ध' लड़ रही हैं। यही है बीजेपी/आरएसएस का असली चेहरा जो लगातार बेनकाब हो रहा है। लेकिन आयोग केवल नोटिसें ही क्यों जारी कर रहा है व बीजेपी रत्न प्रज्ञा का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा है?'
भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी व मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वे 'धर्मयुद्ध' लड़ रही हैं। यही है बीजेपी/आरएसएस का असली चेहरा जो लगातार बेनकाब हो रहा है। लेकिन आयोग केवल नोटिसें ही क्यों जारी कर रहा है व बीजेपी रत्न प्रज्ञा का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा है?
— Mayawati (@Mayawati) April 22, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS