सिंधिया आज हो सकते हैं भाजपा में शामिल, कमलनाथ बोले मध्यावधि चुनाव के लिए रहें तैयार

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठा-पटक के बीच आज दोपहर को ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो सकते हैं, इसके पहले उनके दिल्ली स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिंधिया द्वारा कल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मध्य प्रदेश की सियासी उथल-पुथल मची हुई है। सिंधिया समर्थक मंत्री और विधायकों को इस्तीफे के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई।
इसके बाद देर रात भाजपा के 106 विधायकों को फ्लाइट से भोपाल से दिल्ली पहुंचे और इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक होटल में ले जाया गया। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी उनकी माता जी के निधन की वजह से नहीं आए। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि- 'माता जी का निधन होने के कारण विधायक दल की बैठक में नहीं आ सका। मेरे त्यागपत्र की कोई बात नहीं हुई है और ना मैं देना चाहता हूँ। मैं भाजपा में था, भाजपा में हूँ और भाजपा में ही रहूँगा।'
इसके अलावा गुरुग्राम के होटल में भाजपा विधायकों के कैलाश विजयवर्गीय और विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद हैं।
सीएम कमलनाथ का कहना है कि- 'कांग्रेस के लिए संकट की घड़ी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।'
उधर तोड़-फोड़ की आशंका के चलते कांग्रेस भी अपने विधायकों को राजस्थान के जयपुर ले जाया जा रहा है। कांग्रेस विधायक भोपाल से विशेष विमान से भेजे जाएंगे। कांग्रेस के 88 और 4 निर्दलीय विधायक 11 बजे विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जयपुर के ब्यूना विस्ता रिसोर्ट में कांग्रेस विधायक रखे जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS