मनावर मॉब लिंचिंग पर बोले शिवराज- कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को बनाया तालिबानी प्रदेश

मनावर मॉब लिंचिंग पर बोले शिवराज- कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को बनाया तालिबानी प्रदेश
X
कमलनाथ सरकार कान में तेल डाल कर सो रही है। आईफा के आयोजन में व्यस्त है

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने धार के मनावर में हुई मॉब लिंचिंग घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश को तालिबानी प्रदेश बना दिया है। पीट-पीट कर लोगो की हत्याएँ की जा रही है, पत्थर से कुचल कुचल कर मारा जा रहा है।

पूर्व सीएम ने कहा कि जो लोग मारे गए हैं, वे पुलिस को सूचना देकर गए थे। लेकिन पुलिस सोती रही और ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट गई। आखिर कहां जा रहा है मध्य प्रदेश कमलनाथ जी? यह जंगलराज नहीं तो क्या है, पुलिस घटना के पहले कार्यवाही क्यों नहीं करती? क्या पुलिस धर्म जाति पंथ पूछ कर कार्रवाई करेगी? क्या पुलिस के हाथ बांध दिए गए हैं?

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में तालिबानी तरीके से हत्याएं हो रही हैं और कमलनाथ सरकार कान में तेल डाल कर सो रही है। आईफा के आयोजन में व्यस्त है। ऐसी घटनाएं रोकना सरकार की जवाबदारी है, सरकार उठे और कार्यवाही करें।


Tags

Next Story