शोभा ओझा ने लिया राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का पदभार, कैबिनेट मंत्री ने कहा- 'महिलाओं की समस्याओं का निराकरण अब संभव'

शोभा ओझा ने लिया राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का पदभार, कैबिनेट मंत्री ने कहा- महिलाओं की समस्याओं का निराकरण अब संभव
X
कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने आज मंगलवार को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। शोभा ओझा ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। कल सरकार द्वारा आदेश जारी करने के बाद कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने आज मंगलवार को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है।

इस दौरान शोभा ओझा ने कहा कि- 'महिलायें आगे आये महिलाएं ताकतवर बने यही मेरी कोशिश रहेगी। फिक्स टाइम में महिलाओं की परेशानी खत्म हो यही मेरा प्रयास रहेगा। महिलाओं को समय पर न्याय मिले, यही कोशिश होगी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ भी शोभा ओझा के साथ मौजूद रही। मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा है कि- 'शोभा ओझा का चयन सबसे बेहतर है, महिलाओं की समस्याओं का तत्काल निराकरण अब संभव है। शोभा ओझा महिलाओं और बच्चों के लिए अच्छी योजनाएं लेकर आएगी।

Tags

Next Story