टाटा इंटरनेशनल कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या, साथी कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

देवास। प्रतिष्ठित कम्पनी टाटा इंटरनेशनल में काम करने वाले कर्मचारी मनोज सिंह पवार निवासी मुखर्जी नगर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। जब मृतक की शवयात्रा निकल रही थी। इसी दौरान टाटा इंटरनेशनल में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
कर्मचारियों का कहना था कि वेतन वृद्धि को लेकर कंपनी द्वारा किए जाने वाला समझौता नहीं होने के चलते परेशान होकर कर्मचारी मनोज ने आत्महत्या की है। कर्मचारियों ने बताया कि मृतक मनोज सिंह पवार कुछ दिन पहले ही टाटा इंटरनेशनल के प्रबंधन से मिला था और वेतन वृद्धि को लेकर पुणे वाला समझौता जल्दी करने की गुहार भी लगाई थी। मनोज को आर्थिक तंगी के कारण बाजार से कर्ज भी ले रखा था। यह बात टाटा इंटरनेशनल के प्रबंधन को भी बताई थी। लेकिन प्रबंधन ने मृतक मनोज की बात ही नही सुनी। जिससे वह परेशान था और इसी के चलते मनोज सिंह ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
बताया जा रहा है कि कंपनी में हर 4 वर्ष में वेतन वृद्धि को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच समझौता होता है। इस बार 10 महीने गुजर जाने के बाद भी समझौता नहीं हुआ था जिसके कारण करीब 400 कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS