दतिया में पानी टंकी पर चढ़ा मंदिर का पुजारी, प्रशासन के समझाने के बाद उतरा नीचे

दतिया में पानी टंकी पर चढ़ा मंदिर का पुजारी, प्रशासन के समझाने के बाद उतरा नीचे
X
दतिया में तब हड़कंप मच गया जब एक पुजारी पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। जिसके बाद नीचे भारी मात्रा में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुजारी का नाम रवि शर्मा बताया जा रहा है।

दतिया। दतिया में तब हड़कंप मच गया जब एक पुजारी पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। जिसके बाद नीचे भारी मात्रा में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुजारी का नाम रवि शर्मा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुजारी ने कांग्रेस नेता पर आरोप लगाया है। पुजारी का आरोप है कि कांग्रेस नेता नारायण सिंह धाकड़ ने शीतला माता मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। जिसकी शिकायत करने पर वह धमकी भी दे रहे हैं। थाना इंदरगढ़ टीआई रत्नेश यादव के आश्वासन के बाद पुजारी नीचे उतर आया। राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम रवि शर्मा को अपने साथ दतिया कलेक्टर के पास ले जा रहे है। अब रवि शर्मा की फरियाद दतिया में कलेक्टर सुनेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story