वन विभाग ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, पौधारोपण के नाम पर महंगी पार्टी, परोसे गए शराब और मांस

भोपाल। संरक्षित क्षेत्र में वन विभाग की तरफ से नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वन विभाग ने नियमों की धज्जियां उड़ाई है। भोपाल- कटारा हिल्स क्षेत्र स्थित इकोलॉजिकल पार्क लहारपुर की ये घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पौधा रोपण के नाम पर वन विभाग के अधिकारियों ने पार्टी आयोजित किया और महंगी शराब, मांस - मछली आदि पार्टी में परोसा गया। अधिकारी अपने साथ पालतू कुत्ते भी ले गए और उनकी भी जमकर खातिरदारी की गई। जबकि संरक्षित वन क्षेत्र में पालतू जानवारों का प्रवेश निषेध है। वन विभाग इस मामले में अपना पल्ला झाड़ रहा है।
आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे ने मामले की शिकायत की है। उन्होंने ईमेल के माध्यम से सीएम और सीएस से शिकायत की है और डीएफओ के खिलाफ करवाई की मांग की है। वही डीएफओ एच एस मिश्रा का कहना है कि मृत पौधों के स्थान पर नए पौधे रोपण का कर्यक्रम किया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS