सुबह-सुबह साइकिल यात्रा कर मंत्री ने दिया पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पर्यावरण को बढ़ावा देने का संदेश

इंदौर। पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा एवं खेल व युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने मंगलवार की सुबह साइकिल यात्रा की। मंत्री जीतू पटवारी ने इंदौर के राऊ विधानसभा में राजीव गांधी चौराहा से लेकर राऊ बायपास तक की सड़क को एक आदर्श सड़क बनाने के लिए, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव, नगरनिगम कमिश्नर आशीष सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS