सीएए के समर्थन कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा देश की छवि धूमिल कर रही कांग्रेस

ग्वालियर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्वालियर पहुंचे। जहां योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली को संबाधित किया। जन जागरण मंच के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की छवि धूमिल करने झूठ का सहारा लिया है। जनता ने BJP को बहुमत देकर कांग्रेस के झूठ का जवाब दिया। मोदी देश को उन्नति के शिखर पर ले जा रहे है, तो कांग्रेस ने फिर दुष्प्रचार शुरु कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के संविधान का गला घोटने की कोशिश की। वो कांग्रेस आज संविधान बचाने का नाटक कर रही है। सीएए के समर्थन पर बोलते हुए योगी ने कहा कि भारत मे मुस्लिम आबादी बढ़ी जबकि पाकिस्तान, बंग्लादेश मे हिंदुओ की संख्या घट गई है। भीमराव अंबेडकर ने पाक बनने का विरोध किया था। 1955 का नागरिकता कानून ही आज का नागरिक संशोधन कानून है। बावजूद कांग्रेस उंगली उठा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS