अस्पताल में वार्ड बॉय ने की महिला अटेंडर से छेड़छाड़, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

अस्पताल में वार्ड बॉय ने की महिला अटेंडर से छेड़छाड़, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार
X
इंदिरा गांधी गैस राहत अस्पताल में बीती रात शराब के नशे में वार्ड बॉय ने एक महिला अटेंडर का हाथ पकड़कर अश्लील छेड़छाड़ कर दी।

भोपाल। इंदिरा गांधी गैस राहत अस्पताल में बीती रात शराब के नशे में वार्ड बॉय ने एक महिला अटेंडर का हाथ पकड़कर अश्लील छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं महिला को बचाने आए सुरक्षा गार्ड के साथ भी वार्ड बॉय ने मारपीट की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर वार्ड बॉय मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर वार्ड बॉय की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक इंदिरा गांधी अस्पताल में राजकुमार कटारे वार्ड बॉय का काम करता है। बीती रात आरिफ नगर निवासी पीड़ित महिला की बहन की बेटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। वार्ड बॉय राजकुमार लगातार महिला के परिजनों को परेशान कर अन्य वार्ड में जाने और प्रायवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए कह रहा है।

सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे शराब के नशे में राजकुमार ने महिला का हाथ पकड़कर अश्लील छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। शोर-शराबे की आवाज सुनकर ड्यूटी कर रहे सुरक्षा गार्ड जब महिला को बचाने पहुंचा तो वार्ड बॉय ने उसके साथ मारपीट करने लगा।

पीड़िता के रिश्तेदार राशिद खान ने बताया कि पुलिस रात जब मौके पर आई थी तो आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस उसे पकड़ती उससे पहले ही वह चकमा देकर रफूचक्कर हो गया। बताया जा रहा है कि वार्ड बॉय राजकुमार को नशे की लत के कारण उसका तबादला भी हो चुका है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच कर वार्ड बॉय की तलाश कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story