19 से दोबारा शुरू होगी बादलों की आंख-मिचौली, धनतेरस से दीवाली तक साफ रहेगा मौसम, पांच दिन बाद रात के तापमान में होगी गिरावट

भोपाल। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोब के कारण 19 अक्टूबर से दोबारा बादलों की आंख.मिचौली शुरु हो जाएगी। कुछ जगहों पर हल्की बौछारें होने की संभावना भी है, पर अच्छी बात यह है कि मौसम का यह परिवर्तन दीवाली उत्सव की चमक और उत्साह को फीका नहीं करने वाला। दरअसल 25 अक्टूबर, धनतेरस से लेकर 27 अक्टूबर, दीवाली तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। वहीं पांच दिन के बाद 21 अक्टूबर से रात के तापमान में तेजी से गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक नीचे जा सकता है।
यदि बौछारे हुई तो तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना है। हालांकि हवाएं बदल जाने से सिर्फ रात के तापमान पर असर पड़ेगा। दिन का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के आसपास ही रहेगा। जबकि रात का तापमान 14 डिग्री तक भी जा सकता है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जानकारी के अनुसार 19-20 अक्टूबर को आसमान में बादल छाने, 21-22 अक्टूबर को बौछारे होने, 23-24 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। वहीं दीवाली के बाद 28-29 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बौछारे हो सकती है।
बैतूल ठिठुरा, राजधानी का रात का तापमान 19 से नीचे आया
बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बैतूल का रहा। यहां तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसके कारण ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी में भी रात का तापमान 19 डिग्री से गिरकर 18.5 डिग्री तक आ गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। अधिकतम तापमान सभी संभागों के सामान्य रहे हैं। न्यूनतम तापमान चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 35 डिग्री अनेक स्थानों पर दर्ज किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS