MP : कौन हैं भाजपा के नए मुखिया वीडी शर्मा, जानिए उनसे जुड़ी 10 खास बातें

X
By - Vinod Dongre |15 Feb 2020 4:35 PM IST
मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बनते ही शर्मा को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। न केवल भाजपा के, बल्कि दूसरी प्रतिद्वंदी दलों के नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। राजनीति में उनकी शुरुआत से लेकर अब तक के सफर को जानिए-
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश भाजपा के मुखिया के रूप में सांसद वीडी शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है। वीडी शर्मा को न केवल उनकी पार्टी ने नेता बधाई दे रहे हैं, बल्कि अन्य पार्टियों के नेता भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने शर्मा की नई जिम्मेदारी की खबर पाने के बाद उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। वीडी शर्मा से जुड़ी वे 10 बातें, जिन्हें शायद कम लोग जानते होंगे, पढ़िए-
- वीडी शर्मा का पूरा नाम विष्णुदत्त शर्मा है। उनके पिता का नाम अमर सिंह शर्मा है। उनका जन्म 1 अक्टूबर 1070 को हुआ था। वे मुरैना जिले के सुरजनपुर गांव के रहने वाले हैं।
- वीडी शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा सुरजनपुर गांव में हुई। हायर सेकंडरी एजुकेशन के लिए वे भोपाल पहुंचे। उच्च शिक्षा उन्होंने ग्वालियर और जबलपुर में पूरी की।
- वीडी शर्मा खेल के प्रति गहरी रूचि रखते हैं। वेस्ट जोन इंटर यूनवर्सिटी वॉलीबॉल टूर्नामेंट में उन्होंने जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। वे एनसीसी में सी तथा एनएसएस में बी सर्टीफिकेट प्राप्त हैं।
- छात्र जीवन से ही सामाजिक रूप से सक्रिय रहने और युवाओं का नेतृत्व करने के कारण उन्हें कई प्रतिष्ठित संगठनों और संस्थाओं की तरफ से कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
- वीडी शर्मा 1086 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र नेता के रूप में सक्रिय रहे। उन्होंने 2013 में भारतीय जनता पार्टी प्रवेश किया। 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले वे झारखंड के संथाल इलाके में चुनाव प्रभारी बने। उन्होंने वहां के छह लोकसभा सीटों पर बतौर चुनाव प्रभारी कार्य किया।
- झारखंड विधानसभा चुनाव में भी वे संथाल क्षेत्र के प्रभारी रहे। दिल्ली, बिहार, असम आदि के विधानसभा चुनावों में भी वे चुनाव प्रबंधन और संचालन के दायित्वों में सक्रिय रहे।
- भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए उन्होंने 2012 में यूथ अगेन्स्ट करप्शन की स्थापना की। बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़कर उन्होंने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बूलंद की।
- में दिल्ली एयरपोर्ट की जमीन घोटाले को लेकर उन्होंने युवाओं के साथ बालाघाट से गोंदिया तक पदयात्रा की। फलस्वरूप, मंत्री प्रफुल्ल पटेल पर एफआईआर दर्ज हुआ।
- 13 अगस्त 2016 को वे मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री बने। पार्टी के द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया।
- वीडी शर्मा इस समय लोकसभा सांसद हैं। 15 फरवरी 2020 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS