MP : लॉकडाउन में फंसे डेढ़ हजार मजदूर लौट रहे हरियाणा से

MP : लॉकडाउन में फंसे डेढ़ हजार मजदूर लौट रहे हरियाणा से
X
मजदूरों को हरियाणा में कैंप में रुकवाया गया था। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। कोटा में फंसे छात्रों की वापसी के बाद शिवराज सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को घर वापस लाने का काम शुरू कर दिया है। आज हरियाणा में फंसे प्रदेश के करीब डेढ़ हजार मजदूर घर लाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मजदूर करीब 1 महीने से वहीं फंसे हुए हैं।

सभी निर्माण कार्य करने वाले ठेका मजदूर हैं। वापसी की कोशिश में लगे मजदूरों को हरियाणा में कैंप में रुकवाया गया था। मजदूरों ने घर वापसी के लिए सरकार से गुहार लगाई थी। प्रदेश सरकार ने इन मजदूरों को इनके घर पहुंचाने के लिए 45 बसों की व्यवस्था की है।

राज्य सरकार ने कहा है कि इन मजदूरों को घर पहुंचने पर इन्हें 15 दिन क्वॉरेंटीन में रहना होगा। जानकारी के मुताबिक इन सभी मजदूरों की हरियाणा में जांच कराई गई है लेकिन वापसी पर एक बार फिर इनके स्वास्थ्य की जांच होगी।

Tags

Next Story