युवक कांग्रेस नेता की गुंडागर्दी, होटल कर्मचारी ने माचिस नहीं दी तो धकेल दिया नाले में Watch Video

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में युवक कांग्रेस नेता मोनू मावई की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस नेता मोनू ने अपने तीन साथियों के साथ एक होटल कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए नाले में धक्का दे दिया। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हो गई। दरअसल, कांग्रेस नेता मोनू ने शुक्ला होटल के एक कर्मचारी अमन शर्मा से माचिस मांगी। कर्मचारी ने जब माचिस देने से मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट करने लगा जब कर्मचारी वहां से उठकर जाने लगा तो मोनू मावई ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कर्मचारी अमन को नाले में धक्का दे दिया और वहां से चला गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS