अहमद पटेल के मुद्दे पर मुख्तार नकवी ने बोला राहुल, सोनिया गांधी पर बड़ा हमला

गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल को लेकर भाजपा अब पूरी तरह से हमलावर हो गई है। अहमद पटेल से आतंकियों के रिश्तों को लेकर शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने बड़ा हमला किया था, जिसके बाद अहमद पटेल और कांग्रेस को सफाई देनी पड़ी थी।
लेकिन, भाजपा अहमद पटेल और कांग्रेस की सफाई से संतुष्ट नहीं है। यही वजह है कि भाजपा ने कांग्रेस पर हमला करने के लिए अपने केंद्रीय मंत्रियों को आगे कर दिया है। इसी कड़ी में अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।
नकवी ने कहा है कि इस मसले पर अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब बगले झांकने से कोई फायदा नहीं होने वाला है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकियों के संबंध अहमद पटेल के अस्पताल जुड़े हैं। इसलिए मामला और भी संगीन हो जाता है। राष्ट्रीयता की आड़ में कांग्रेस बच नहीं सकती है। इस मसले पर कांग्रेस आलाकमान को उत्तर देना चाहिए।
विजय रुपानी के आरोप
सीएम विजय रुपानी ने आरोप लगाया था कि सूरत में धरे गए दोनों आईएस आतंकी जिस अस्पताल में वर्क करते थे, उसके कर्ताधर्ता कांग्रेसी नेता अहमद पटेल हैं। यह उनका ही अस्पताल है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के धरे जाने के दो दिन पहले ही अहमद पटेल ने इस्तीफा दिया था।
अहमद पटेल की सफाई
अहमद पटेल ने अपनी सफाई में कहा है, 'भाजपा के सभी आरोप आधारहीन हैं। यह मसला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए चुनाव के मद्देनजर भाजपा इस पर सियासत ना करे।' इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई करने से किसने रोका है?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS