भारत को परिवारवाद के दीमक से मुक्ति दिलानी है, जिसके बाद तुष्टिकरण का अंत हो सकेगा: अमित शाह

भारत को परिवारवाद के दीमक से मुक्ति दिलानी है, जिसके बाद तुष्टिकरण का अंत हो सकेगा: अमित शाह
X
अमित शाह ने कहा की हम दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र में रहते है. अगर हमें आगे 2025 के बारे में विकास को लेकर सोचना है तो हमें अपने अतीत का अध्ययन और विश्लेषण करने की आवश्यकता है।

गांधीनगर के कर्णवती विश्वविद्यालय में एक संबोधन के दौरान अमित शाह ने कहा की हम दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र में रहते हैं। अगर हमें आगे 2025 के बारे में विकास को लेकर सोचना है तो हमें अपने अतीत का अध्ययन और विश्लेषण करने की जरूरत है।

हमें नया भारत भ्रष्टाचार जातिवाद और आतंकवाद से मुक्त बनाना होगा जिसके लिए हमें एक साथ मिलकर यह लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत जिसमें देश भ्रष्टाचार मुक्त, गंदगी मुक्त,स्वच्छ भारत, गरीबी का खात्मा, संपन्न भारत ,आतंकवाद से मुक्त और सुरक्षित भारत होगा।

उन्होंने कांग्रेस के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि भारत को परिवारवाद के दीमक के भी मुक्ति दिलानी है जिसके बाद तुष्टिकरण का अंत हो सकेगा। उन्होंने यह भी कहा की किसी एक व्यक्ति के पुरुषार्थ से देश आगे नहीं बढ़ सकता है।

जब तक देश का पुरुषार्थ एक दिशा में न चले तब तक राष्ट्र का आगे बढ़ना असंभव है। दरअसल यह कार्यक्रम बीजेपी का 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है, पूरी तरह से अपनी पार्टी की उपलब्धियां और आने वाले चुनाव में बीजेपी के चुनावी बिगुल की शुरुआत भी कर दी गयी है। वही नरेन्द्र मोदी ने भी देश भर में अपना प्रचार प्रारम्भ कर दिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story