अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में इंदिरा गांधी की कर दी थी बोलती बंद

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत नाजुक बनी हुई है।
बता दें कि बीती 11 जून से अटल बिहारी वाजपेयी एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। क्या आप जानते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में अपने भाषण में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बोलती बंद कर दी थी!
यह भी पढ़ें- इस वजह से अटल बिहारी वाजपेयी ने 25 बार देखी थी हेमा मालिनी की फिल्म 'सीता और गीता'
प्रतिपक्ष ने अटल बिहारी वाजपेयी राज नैतिक नैतिकता का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था। इस पर अटल बिहारी वाजपेयी संसद में चल रही बैठक के दौरान कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी के जमाने में अल्पमत की सरकार थी किसी ने उनके ऊपर आरोप नहीं लगाया कि वो नैतिकता का उल्लंघन कर रही हैं।
श्री नरसिंह राव भी अल्पमत की सरकार चलाते रहे थे। उस अप्लमत को बहुमत में बदलने के लिए क्या-क्या किया गया। इस कहानी में मैं जाना नहीं चाहता।
यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अटल के बारे में कही ये बात
लेकिन अगर प्रतिपक्ष मेरे बहुमत को कसौटी पर कसना चाहता था। तो स्वंय प्रस्ताव ला सकता था। महामहिम राष्ट्रपति का दरवाजा खटखटाने के वजाए प्रतिपक्ष इकट्ठा होकर मेरे खिलाफ प्रस्ताव क्यों लाया। जब राष्ट्रपति जी ने की आपको विश्वास प्राप्त करना चाहिए तो हम तत्काल तैयार हो गए।
दो दिन बहस चली है अब समाप्ती होने जा रही है। हम संसार को सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का दावे करते हैं और हैं भी। हमारी संसद देखकर अभी-अभी जो देश लोकतंत्र की धारा से जुड़े हैं वो क्या अनुभव करते होगें, इसकी सहज की कल्पना की जा सकती है।
हमारा सार्वजनिक जीवन आरोपों और प्रत्यारोपों के घेरे से कब उठेगा। आरोप लगाए जाएं तो उनकी पुष्टी में कुछ कहा जाना जरूरी है। प्रेस में जे छपता है उसे दोहरा दिया जाए, ये एक तरीका हो सकता है। ये कोई कारगार तरीका नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS