BJP Manifesto 2019 PDF : भाजपा घोषणा पत्र 2019 का पीडीएफ डाउनलोड यहां से करें

X
By - narendra |8 April 2019 5:53 PM IST
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए आज भारतीय जनता पार्टी (bharatiya janata party) यानी भाजपा ने घोषणा पत्र 2019 (BJP Manifesto 2019) जारी कर दिया है। भाजपा का घोषण पत्र 48 पन्नों का है जिसे संकल्प पत्र (संकल्पित पत्र) नाम दिया गया है। भाजपा का घोषणा पत्र 2019 (BJP Ghoshna Patra 2019 ) जारी करने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित शीर्ष भाजपा नेता मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए आज भारतीय जनता पार्टी (bharatiya janata party) यानी भाजपा ने घोषणा पत्र 2019 (BJP Manifesto 2019) जारी कर दिया है। भाजपा का घोषण पत्र 48 पन्नों का है जिसे संकल्प पत्र (संकल्पित पत्र) नाम दिया गया है। भाजपा का घोषणा पत्र 2019 (BJP Ghoshna Patra 2019 ) जारी करने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित शीर्ष भाजपा नेता मौजूद रहे।
BJP Manifesto 2019 PDF : भाजपा घोषणा पत्र 2019 का पीडीएफ डाउनलोड यहां से करें
बजापा का विजन
संकल्प पत्र जारी करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मैं आपको 2014 की याद दिला रहा हूं। तब भाजपा ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री को देश के प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाया था। तब हम देश कैसे चलेगा इसका विजन लेकर आपके सामने आये थे। तब हमें सम्मान देते हुए जनता ने हमें ऐतिहासिक सफलता दी थी। 2014-19 की यात्रा ऐसी है कि जब भी भारत के विकास का और भारत की दुनिया में साख बनने का इतिहास लिखा जाएगा तो ये कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि आज देश के अधिकांश घरों में बिजली है। 8 करोड़ से ज्यादा शौचालय हैं, 7 करोड़ गरीबों के घर में गैस कनेक्शन दिये गये हैं, 50 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थी, आज हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तेजी से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने 5 साल में 50 से ज्यादा बड़े कदम उठाए हैं, जो इतिहास का हिस्सा बनने वाले हैं।
ओडिशा में भाजपा का घोषणापत्र
बता दें कि ओडिशा में भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का वादा करते हुए रविवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। संकल्प पत्र नाम से जारी घोषणापत्र में महिलाओं, किसानों और आदिवासियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का वादा किया गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा में 2019 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। पार्टी ने अपने पत्र में वादा किया है कि वह 15 साल से कम उम्र की नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के दोषियों को मौत की सजा दिलवाएंगे। भगवा पार्टी ने स्कूली शिक्षा पूरी करने वाली प्रतिभाशाली लड़कियों को दोपहिया वाहन देने की योजना शुरू करने का भी वादा किया। पार्टी महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की तरफ से लिए गए बकाये कर्जों को एक बार के लिए माफ करेगी और 2,000 करोड़ रुपये की निधि बनाएगी ताकि तीन लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जा सके। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गुंडाराज एवं खनन माफिया से सख्ती से निपटा जाएगा। पार्टी के संकल्प पत्र में कई अन्य बिंदुओं का विशेष उल्लेख करते हुए शाह ने घोषणा की कि किसानों को बिना किसी ब्याज दर के ऋण दिया जाएगा। साथ ही छोटे एवं वंचित किसानों को 3,000 रुपये मासिक पेंशन देने की भी घोषणा की। घोषणापत्र में पुरी को भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है। भाजपा के नौ बिंदु वाले घोषणापत्र में राज्य की वास्तविक क्षमता तलाशने, गरीबों एवं आदिवासियों की समस्याओं के निपटान और ओडिशा को पर्यटन के लिहाज से अत्यंत विकसित करने समेत तमाम अन्य बातें शामिल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- bjp manifesto 2019 pdf download
- bjp ghoshna patra 2019 pdf download
- bjp
- bjp candidate list 2019
- bjp news
- bjp Sankalp Patra 2019 pdf in hindi
- bjp party
- bjp logo
- bjp list 2019
- bjp ghoshna patra 2019
- bjp manifesto
- bjp adhiveshan
- bjp sankalp patra pdf downlaod
- bjp sankalp in hindi
- bjp twitter
- bjp manifesto 2019
- भाजपा
- भाजपा पार्टी
- भारतीय राष्ट्रीय भाजपा
- लोकसभा चुनाव 2019
- भाजपा का घोषणापत्�
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS