अश्लील सीडी कांड : पत्रकार विनोद वर्मा के बाद अब कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के खिलाफ केस

अश्लील सीडी कांड ने छत्तीसगढ़ की सियासत में हड़कंप मचा दिया है। पहले वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया, अब इसकी आंच कांग्रेस नेता भूपेश बघेल तक जा पहुंची है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल के खिलाफ कथित प्रदेश के मंत्री की अश्लील सीडी रखने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बघेल के खिलाफ भी आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके साथ ही प्रदेश में सियासत और तेज हो गई है। बता दें कि शुक्रवार को ही पत्रकार विनोद वर्मा को धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ भी आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत केस दर्ज किया गया था।
पत्रकार वर्मा ने अपनी सफाई में कहा था कि उनके पास छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यू मंत्री राजेश मुणत की अश्लील सीडी है, इसलिए उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार ने फंसाया है। वर्मा से पुलिस रायपुर में पूछताछ करने में जुटी हुई है।
उधर, मंत्री राजेश मुणत ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर साफ किया कि अश्लील सीडी के जरिए कांग्रेस और पत्रकार वर्मा उन्हें बदनाम करने की कोशिश में हैं। जबकि यह सीडी फर्जी है। इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS