भारत को डराने के लिए चीन ने नेपाल से मिलाया हाथ!

भारत-चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद को लेकर करीब तीन महीने से दोनों देशों के बीच जुबानी जंग जारी है। लेकिन इस तनाव के बीच चीन ने नेपाल से तीन बड़े करार किए हैं।
बता दें कि यह अहम समझौता चीन के वाइस प्रीमियर वैंग यैंग और नेपात के उप-प्रधानमंत्री विजय कुमार और कृष्ण बहादुर के साथ मुलाकात के बाद हुआ है। चीन ने नेपाल के साथ पॉवर और ऊर्जा सेक्टर में तीन अहम करार किए हैं।
इसके साथ ही हिमालयी देशों में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की तलाश के लिए स्टडी पर भी करार हुआ है। इस करार में तीन अहम क्षेत्र को शामिल किया गया है। जिसमें आर्थिक, तकनीकी सहयोग, चाइना एड ऑयल एंड गैस रिसोर्सेज सर्वे प्रोजेक्ट हैं।
दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि नेपाल में हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट, ट्रांसमिशन लाइन, आर्थिक और तकनीकी विकास के लिए कदम उठाए जाएंगे। लेकिन ये सहमती नेपाल के लिए काफी अहम साबित हो सकती क्योंकि नेपाल में इस समय बिजली की काफी समस्या है।
वहीं नेपाल के वित्त सचिव शांता राज सुबेदी ने बताया कि इस करार के बाद नेपात में सामाजिक और आर्थिक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि चीन की ओर से काफी बड़ा सहयोग है, नेपाल ने अपील की थी कि जल्द से जल्द 114 किलोमीटर अरानिको हाइवे को खोला जाए जोकि दोनो देशों को जोड़ता है। नेपाल की इस अपील पर चीन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
बता दें कि नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से करीब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद चीन प्रीमियर ने नेपाल को एक मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद करने का ऐलान किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS