भारत बनेगा महाशक्ति, घबराया चीन!

भारत बनेगा महाशक्ति, घबराया चीन!
X
विदेशी कंपनियां भारत में अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त नजर आ रही हैं।

चीन और भारत के रिश्तों की कडुवाहट तो जगजाहिर है और पिछले दिनों जिस तरह सिक्किम बॉर्डर पर चीन ने उल्टा भारत को ही निशाना बना लिया था ये बात भी लगभग सभी जानते हैं। लेकिन इस बीच चीन ने भारत की तारीफ की है।

जब से मोदी सरकार ने जीएसटी को लागू किया है तब से चीन का सरकारी मीडिया मोदी सरकार की इस कर प्रणाली की काफी प्रशंसा कर रहा है।

चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में मोदी द्वारा टैक्स प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव की तारीफ करते हुए लिखा है कि GST लागू होने के बाद कई देश बड़ी मात्रा में भारत में निवेश करेंगे जिससे कि भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभरेगा।

चीनी मीडिया के मुताबिक़ विदेशी निर्माता काफी बड़ी संख्या में भारत में पूंजी निवेश कर रहे हैं क्यों कि जिस तरह से भारत में केंद्र सरकार कर प्रणाली में समयानुसार आवश्यक सुधार कर रही है उसे देखते हुए निवेशकों को यहां अपना भविष्य सुरक्षित दिख रहा है।

ग्लोबल टाइम्स के इस लेख में चीनी सरकार को सलाह देते हुए लिखा गया है कि कि वह भारत के विकास और तरक्की को देखकर उत्तेजित न हो और भारत की ओर से पेश इस प्रतिस्पर्धा से मुकाबला करने के लिए ज्यदा बेहतर रणनीति बनाए।

इस लेख में लिखा है कि विदेशी निवेश के इस मॉडल पर चलकर चीन को कामयाबी मिली और अब चूंकि भारत भी इसी राह पर आगे बढ़ रहा है, इसीलिए उसकी सफलता भी करीब-करीब पक्की लग रही है।

अखबार ने जीएसटी के बारे में लिखा है, 'GST के अंतर्गत भारत ने आयात किए जाने वाले विदेशी स्मार्टफोन्स और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर 10 फीसदी ड्यूटी लगाई है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय फोन निर्माता भारत में प्लांट्स लगाने की योजना पर तेजी से काम कर रहे हैं।'

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story