यशवंत सिन्हा के लेख से कांग्रेस हुई हमलावर, भाजपा पर किए तीखे हमले

यशवंत सिन्हा के लेख से कांग्रेस हुई हमलावर, भाजपा पर किए तीखे हमले
X
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के लेख ने विपक्षी दल कांग्रेस को हमलावर होने का मौका दे दिया है।
केंद्र में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के लेख ने विपक्षी दल कांग्रेस को हमलावर होने का मौका दे दिया है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने सिन्हा के लेख को आधार बनाते हुए तीखे हमले शुरू कर दिए हैं।
कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि मोदी सरकार जिस तरह से बिना सोचे समझे कदम उठा रही है। उससे देश की अर्थव्यवस्था चरमराने लगी है। उन्होंने इस बात को भाजपा के ही नेता यशवंत सिन्हा ने भी जाहिर कर दिया है।
तिवारी ने आगे कहा कि मोदी सरकार को समझ ही नहीं आ रहा है कि आर्थिक मोर्चे पर कैसे काम किया जाए। पहले नोटबंदी और उसके बाद जल्दबाजी में जीएसटी को लागू करना देश को बहुत भारी पड़ रहा है। सही मायनों में देश की अर्थव्यवस्था के परखच्चे उड़ गए हैं।
इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भी एएनआई पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि सिन्हा के आंख खोल देने वाले लेख के बाद क्या मोदी सरकार सच्चाई को स्वीकार करने की हिम्मत दिखाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story