Coronavirus: हैदराबाद में शख्स ने लोगों को जागरूक करने के लिए बनाई 6 पहियों की कार, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग, देखें वीडियो

देश में लोग कोरोना वायरस महामारी की वजह से दहशत में जी रहे हैं। देश में आज हर किसी की जुबां कोरोना वायरस चर्चा है। लेकिन इसी बीच हैदराबाद में लोगों को जागरूक करने के लिए कोरोनावायरस मॉडल की कार बनाई गई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सड़कों पर दौड़ रही कोरोनावायरस मॉडल की कार को हैदराबाद के निवासी के सुधाकर ने बनाया है। के सुधाकर अजीब आकार वाली कारों को बनाने के लिए मशहूर हैं। बुधवार को इन्होंने कोरोनावायरस मॉडल की नई कार का अनावरण किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि एक शख्स इस कोरोनावायरस मॉड्यूल कार के अंदर दाखिल होता है और उसको चला रहा है।
A hobbyist in Hyderabad has created a single-seater vehicle that's shaped like a #coronavirus to spread awareness about the COVID-19 pandemic and encourage people to stay indoors amid the nationwide lockdown in #India @AFP pic.twitter.com/P1sjgZnUOp
— AFP South Asia (@AFPSouthAsia) April 9, 2020
40 किलोमीटर प्रति घंटा की है रफ्तार
यह कार वन सीटर है। इसमें 100 सीसी का इंजन लगा है। कार में छह पहिये और एक फाइबर बॉडी है। यह करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है।
सुधाकर ने बताया कि कार को बनाने में 10 दिन लगे। उन्होंने यह भी कहा- उम्मीद है कि मैं इससे जागरुकता फैला सकता हूं। साथ ही लोगों को घर में रहने के लिए समझा सकता हूं।
सुधाकर इस कार को बनाने के मकसद के बारे में बताते हैं कि आखिर उन्होंने यह कार क्यों बनाई। वे कहते हैं कि कोरोनावायरस के बारे में लोगों को जागरूक बनाना उनका उद्देश्य है, ताकि लोग अपने घरों ही रहे। वे इस 'कोरोना कार' के जरिए लोगों को जानलेवा कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS