पिछले 24 घंटे में 2 लाख 58 हजार कोरोना के नए मामले, देशभर में सक्रिय मरीज 16 लाख तो 385 की मौत

Corona Update: देश में कोरोना का कहर कम नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं दिल्ली में इस हफ्ते मृतकों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस हफ्ते दिल्ली में कुल 203 मौते हुईं है जो कि देशभर में सबसे अधिक हैं। वहीं पिछले हफ्ते 51 मौते हुईं थीं। अगर पिछले हफ्ते में मृतकों की संख्या में 83 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही पंजाब में भी स्थिति बिगड़ रही है। पंजाब में बीते 24 घंटे में 7,396 संक्रमित मामले आए जबकि 13 मरीजों की मौत हो गई।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामले
पूरे देश में पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो कोरोना की चपेट में दो लाख 58 हजार 89 नए (2,58,089) नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 358 लोगों ने जान गंवाई है। इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 लोग ठीक हुए हैं। वहीं कल की तुलना मं 13 हजार मरीज कम आए हैं। बता दें कि रविवार को 24 घंटे में दो लाख 71 हजार 202 मामले सामने आए थे।
प्रदेश में रोज़ाना कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा लगभग 9,000 हज़ार है, इनमें से आधे से ज़्यादा मामले गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के हैं। दिल्ली के संक्रमित मामलों का हरियाणा पर बहुत प्रभाव पड़ता है और पड़ रहा है: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, अंबाला pic.twitter.com/jq0PF6DvnF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2022
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें तो पूरे भारत में इसके मामले 8,209 हो गए हैं। जबकि कल के आकंड़ों की तुलना में इसमें 6.02 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
सक्रिय मामले- 16,56,341
कुल रिकवरी- 3,52,37,461
कुल मौतों के आकंड़े- 4,86,451
कुल वैक्सीनेशन- 1,57,20,41,825
ओमिक्रॉन के कुल मामले- 8,209
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS