प्रधानमंत्री कार्यालय में लगी आग, कई अहम दस्तावेज स्वाह

बेहद सुरक्षित माने जाने वाले पीएमओ यानि प्रधानमंत्री कार्यालय में मंगलवार तड़के आग लग गई। आग पीएमओ की दूसरी मंजिल पर लगी। जिस कमरे में आग लगी उसका नंबर 242 था। आग पर काबू पर लिया गया है। फिलहाल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक आग तड़के 3:30 बजे कमरा नंबर 242 में लगी थी।
आग का कारण कमरे में लगे एसी में हुए शॉर्ट सर्केट को माना जा रहा है। पहले तो कमरे में धुंए से भर गया। फिर आग के गोले में बदल गया। आग लगने की जानकारी एसपीजी के अधिकारी ने सबसे पहले दिल्ली फायर सर्विस को दी थी। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि इस आग में कई अहम दस्तावेज आग में स्वाह हो गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS