नोटबंदी की वर्षगांठ: आठ नवंबर को काला दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस, भाजपा में हलचल

नोटबंदी की वर्षगांठ: आठ नवंबर को काला दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस, भाजपा में हलचल
X
आगामी आठ नवंबर को नोटबंदी को लागू हुए एक साल होने जा रहा है।

आगामी आठ नवंबर को नोटबंदी को लागू हुए एक साल होने जा रहा है। नोटबंदी को लेकर जहां केंद्र की मोदी सरकार बड़े आयोजन करने पर विचार कर रही है, वहीं विपक्ष ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस ने तो नोटबंदी के खिलाफ रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि कांग्रेस आठ नवंबर को देशभर में काला दिवस के रूप में मनाएगी। इसके लिए विपक्ष के अन्य दलों का भी साथ लिया जाएगा। इसमें सपा, बसपा और लेफ्ट के दल भी शामिल होंगे।इसके साथ ही विपक्षी दलों ने नोटबंदी समेत जीएसटी और अन्य मुद्दों पर भी मोदी सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। वाम दल जहां 30 अक्टूबर को देश के विभिन्न भागों में सरकार की आर्थिक नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे।

देश की कई ट्रेड यूनियनों ने भी विपक्ष का साथ देने का मन बना लिया है। एक से 5 नवंबर के बीच देश की सभी ट्रेड यूनियनें विरोध-प्रदर्शन और रैलियां करेंगी। साथ ही किसान मोर्चा को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story