महाराष्ट्र में सरकार के 3 साल होने पर कई मंत्रियों पर गाज गिरा सकते हैं सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र में सरकार के 3 साल होने पर कई मंत्रियों पर गाज गिरा सकते हैं सीएम फडणवीस
X
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कामों की सूची मांग कर उन मंत्रियों को खोजना शुरू कर दिया है, जो बेहतर काम करने में नाकाम रहे हैं।
महाराष्ट्र में इस साल अक्टूबर में भाजपा सरकार के 3 साल होने जा रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने तीन साल के कार्यकाल के कामों को अब जनता के बीच ले जाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपने सभी मंत्रियों को अपने 5 बेहतरीन कामों की सूची देने को कहा है।
खास बात यह है कि फडणवीस ने कामों की सूची मांग कर उन मंत्रियों को खोजना शुरू कर दिया है, जो जनता के बीच बेहतर काम करने में नाकाम रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों के 15 सितंबर का समय दिया था, कई मंत्री अपने काम गिनाने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में उनके सिर पर तलवार लटक गई है।

बड़े बदलाव का दिया संकेत

नवरात्र के बाद भाजपा सरकार अपने काम को जनता के बीच भुनाना शुरू करेगी। भाजपा सूत्रों की मानें तो कुछ विभागों को छोड़कर ज्यादातर विभागों का काम संतोषजनक रहा है। ऐसे में सरकार अपने सकारात्मक कामों को जनता के बीच ले जाएगी।
भाजपा सूत्रों की मानें तो मंत्रियों के कामों के आधार पर उन्हें मंत्रिमंडल में जारी रखा जाएगा। ऐसे में यह भी संभव है कि निकट भविष्य में फडणवीस मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव हो जाए। ऐसे में खराब प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों पर गाज गिर सकती है।

निशाने पर आए हैं ये मंत्री

काम का जायजा लें तो कई मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। इनमें सबसे ऊपर पीडब्ल्यू मंत्री चंद्रकांत पाटिल का नाम लिया जा रहा है। उनका काम जनता को रास नहीं आया है। इस बारिस में भी उनके विभाग की पोल खुलती नजर आई।
इसके अलावा सरकार में शामिल शिवसेना के पर्यावरण मंत्री रामनाथ कदम को लेकर भी मुख्यमंत्री खुश नहीं हैं। इसके अलावा शिक्षा, समाज कल्याण मंत्रालय विभाग भी नकारात्मक खबरों के लिए बदनाम हो चुके हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story