शंकराचार्य पर उठाए सवाल : पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य कहे जाने पर उठाए सवाल...

शंकराचार्य पर उठाए सवाल : पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य कहे जाने पर उठाए सवाल...
X
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज ने सवाल किया कि, उनके गुरुजी ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाया क्या? 99 साल की उम्र में उनका शरीर छूटा, उन्होंने तो अपनी गद्दी किसी को दी नहीं... उन्होंने और क्या कहा.... पढ़िए...

सूर्यप्रकाश चंद्रवंशी- कवर्धा। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज ने छत्तीसगढ़ में कवर्धा जिले के रणवीरपुर में आयोजित एकदिवसीय धर्मसभा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, एशिया को हिन्दू राष्ट्र बनाना है, अब समय आ गया है। वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य कहे जाने पर ही सवाल खड़े कर दिए।

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज ने सवाल किया कि, उनके गुरुजी ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाया क्या? 99 साल की उम्र में उनका शरीर छूटा, उन्होंने तो अपनी गद्दी किसी को दी नहीं, और अभिषेक भी कर दिया तो वे बेहतर होते हुए भी हमारे लिए मानने योग्य नहीं हैं।

भीड़भरी धर्मसभा को किया संबोधित

पुरिपीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के नेतृत्व में इस धर्मसभा का आयोजन हुआ। मंच में ऋषिकेश महराज, निर्विकल्पनानंद महराज, राजीव लोचन महराज, बालक दास महराज मौजूद रहे। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री भावना बोहरा, विजय शर्मा भी सभा में मौजूद रहे। वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण इस धर्मसभा में मौजूद रहे।


Tags

Next Story