हनीप्रीत इंसा पुलिस हवालात में बेहाल, फिर भी मनाया करवाचौथ!

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |9 Oct 2017 11:16 PM IST
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इन दिनों पुलिस रिमांड पर है।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इन दिनों पुलिस रिमांड पर है। लगातार हो रही पूछताछ से उसकी हालत पतली हो गई है। बावजूद इसके उसने हवालात में ही करवाचौथ का व्रत भी रखा।
मीडिया में इस तरह की खबरें हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो हनीप्रीत करवाचौथ के दिन पानी के सिवा कुछ नहीं लिया। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने यह व्रत किसके लिए रखा था।
मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो हनीप्रीत ने अपने पापाजी यानि रामरहीम के लिए व्रत रखा है। मीडिया खबर की मानें तो हनीप्रीत का कहना है, 'लोग अपने सुहाग के लिए व्रत रखते हैं, लेकिन हम अपने पापाजी के लिए व्रत रखते हैं, वहीं हमारे लिए दोनों जहान के सुहाग हैं।'
पुलिस के मुताबिक करवाचौथ होने की वजह से हनीप्रीत से रविवार को कुछ ज्यादा पूछताछ नहीं की गई। इसकी वजह थी कि उसने कुछ भी नहीं खाया था और वह कमजोर भी दिख रही थी। सुनने में आ रहा है कि उसके पानी से ही करवाचौथ का व्रत रखा था।
बता दें कि डेरा सच्चा सौदा में राम रहीम अपनी साध्वियों से अपने लिए ही करवाचौथ रखने को कहा करता था। इस संबंध में कुछ खबरें मीडिया में भी आ चुकी हैं। शायद हनीप्रीत ने भी उसी नियम का पालन किया है।
फाइव स्टार सुख-सुविधाओं की आदी रही हनीप्रीत इन दिनों पंचकूला के चंडीमंदिर पुलिस स्टेशन के छोटे से बैरक में समय गुजार रही है। यहां उसके लिए कोई सुविधा नहीं है। एक कंबल के सहारे रात गुजारती है। भोजन में भी उसे सादा खाना ही मिल रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS