तो आखिरकार हो ही गई जंग की शुरुआत, पेंगोंग झील के पास टकराई भारत-चीन की सेनाएं

डोकलाम में पिछले दो माह से भारत और चीन की बीच चल रहा तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों तरफ से बार बार युद्ध की धमकी दी जा रही है लेकिन यहां का माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है।
खबरों के मुताबिक मंगलवार सुबह पेंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर दोनों सेनाओं के बीच टकराव हुआ है। खबरों की मानें तो गतिरोध लगभग आधे घंटे तक चला और फिर दोनों पक्ष वापस चले गए।
क्या है पेंगोंग झील
पेंगोंग हिमालय में एक झील है। जिसकी ऊंचाई लगभग 4500 मीटर है। यह 134 किमी लंबी है और भारत के लद्दाख से तिब्बत पहुंचती है। इस झील का करीब 60 फीसदी हिस्सा चीन में है।
घुसपैठ कि कोशिश में नाकाम होते देख चीनी सैनिकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी से दोनों तरफ सैनिकों को हल्की चोटें आने की खबर है। पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिक दो इलाकों फिंगर फोर और फिंगर फाइव में सुबह 6 से 9 के बीच भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
लेकिन दोनों ही मौकों पर भारतीय जवानों ने उनकी कोशिश असफल कर दी। जब चीनी सैनिकों ने देखा कि उनकी कोशिश असफल हो गई है तब उन्होंने बौखलाहट में आकर भारतीय सैनिकों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया।
इसके बाद भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए चीनी सैनिकों पर जमकर पत्थर बरसाए। गनीमत रही कि घटना के कुछ देर बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS