देश में रोजगार मेलों के जरिए 1.47 लाख लोगों की मिली नौकरी : जितेन्द्र सिंह

देश में रोजगार मेलों के जरिए 1.47 लाख लोगों की मिली नौकरी : जितेन्द्र सिंह
X
देश भर में रोजगार मेला कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके जरिए 1.47 लाख लोगों की भर्ती की गई है और अब तक विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वायत्त निकायों व सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों नई नियुक्तियां की गई हैं।

राज्यसभा में गुरुवार को सरकार ने कहा कि रोजगार मेलों या रोजगार रणनीति के जरिए 1.47 लाख लोगों की भर्ती की गई है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि देश भर में रोजगार मेला कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके जरिए 1.47 लाख लोगों की भर्ती की गई है और अब तक विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वायत्त निकायों व सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों नई नियुक्तियां की गई हैं।

उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों के पदों में कॉन्स्टेबल, अध्यापक, व्याख्याता, नर्स, नर्सिंग अधिकारी, चिकित्सक, आयकर निरीक्षक, ग्रामीण डाक सेवक आदि शामिल हैं। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि रिक्तियों को भरना एक सतत प्रक्रिया है और जब तक किसी विभाग द्वारा रिपोर्ट की गई रिक्तियां भरी जाती हैं, कुछ नई रिक्तियां उत्पन्न हो जाती हैं। उन्हें भी लगातार भरा जा रहा है।

बता दें कि इसकी जानकारी के लिए राज्यसभा में एक सवाल किया गया था। जिसका गुरुवार को राज्यसभा में मंत्री जितेन्द्र सिंह ने लिखित जवाब दिया है। उन्होंने सदन को बताया कि रोजगार मेलों या रोजगार रणनीति के जरिए 1.47 लाख लोगों की भर्ती की जा चुकी हैं।

Tags

Next Story