Maharashtra News: महाराष्ट्र के बीड में दो भीषण सड़क हादसे, 10 यात्रियों की मौत, कई घायल

Beed Accident News: महाराष्ट्र के बीड जिले में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल बीड जिले में दो बड़े हादसे हो गए हैं। आष्टी तहसील में रात 12:00 बजे के करीब बीड-अहमदनगर राज्य महामार्ग पर एक ट्रक को पीछे से एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना भयानक था कि इस दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस में बैठने वाले डॉक्टर सहित चार लोगों की मौत हुई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका अहमदनगर के एक अस्पताल में इलाज जारी है।
यात्रियों से भरी बस पलटी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं दूसरा हादसा आज गुरुवार सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ। यह हादसा भी आष्टी तहसील के अंतर्गत फाटा परिसर में एक निजी ट्रेवल्स बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों की आवाज सुन स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और लोगों को बस से निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बस में करीब 45 से 50 यात्री सवार थे।
#WATCH | Ten people have died in two different accidents in Maharashtra's Beed district.
— ANI (@ANI) October 26, 2023
Four people, including a doctor, died in a collision between an ambulance and a truck on its way from Dhamangaon village to the city.
In the second incident, six people died after a… pic.twitter.com/DRZOmvv9EN
मामले की जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि कुछ ही घंटे के समयांतराल में दो बड़े हादसे की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में एंबुलेंस चालक भरत सिताराम लोंखडे (35) मनोज पांगु तिरपुडे, पप्पू पांगु तिरखुंडे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डॉ राजेश बाबासाहब झिंजुर्के (35) ज्ञानदेव सुर्यभान घुमरे (45) यह गंभीर रूप से घायल हुई। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है
ये भी पढ़ें:- Delhi Mumbai Pollution: दिल्ली-मुंबई में फिर जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में छाई धुंध की चादर
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS