महाराष्ट्र में बड़ा कोरोना विस्फोट: 50 Omicron और 11 हजार से ज्यादा कोरोना केस, ये है आंकड़े

महाराष्ट्र में बड़ा कोरोना विस्फोट: 50 Omicron और 11 हजार से ज्यादा कोरोना केस, ये है आंकड़े
X
मुंबई में कोरोना वायरस के 8,063 नए मामले सामने आए हैं और रविवार को मुंबई में 578 कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

देश में कोरोना (corona) के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पड़क ली है। रविवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक साथ 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं तो वहीं दिल्ली (Delhi) में मामलों की रफ्तार तिगुनी हो चुकी है। महाराष्ट्र में 11,877 नए मामले दर्ज हुए हैं तो वहीं राज्य में 24 घंटे के भीतर 9 मौतें भी दर्ज की गई हैं। अभी भी राज्य में सक्रिय मामले 42,024 मौजूद हैं। ओमिक्रॉन के 50 मामले सामने आए हैं, महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 510 मामले दर्ज हो चुके हैं।

मुंबई में कोरोना वायरस के 8,063 नए मामले सामने आए हैं और रविवार को मुंबई में 578 कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 29,819 है। महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स ने कहा कि मुंबई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 8,000 से अधिक मामले आने की उम्मीद है और जल्द ही ये 10,000 भी हो सकते हैं।

अगर दिल्ली की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 3 हजार 194 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं। इस दौरान 1,156 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके बाद पॉजिटिविटी रेट 4.59 फीसदी पहुंच गई है। दिल्ली में फिलहाल, 8 हजार 297 एक्टिव केस हैं। अब तक 14 लाख 20 हजार 615 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 24 घंटे में एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। इस दौरान दिल्ली में 69,650 टेस्ट किए गए।

दिल्ली में 307 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 59 हजार 897 आरटी-पीसीआर टेस्ट किए गए हैं। वहीं, 9 हजार 753 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 83 हजार 867 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।

Tags

Next Story