पुणे: केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई कर्मचारी लापता, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक केमिकल प्लांट में आज अचानक आग लग गई। आग के चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्लांट में पांच लोग कर्मचारियों के फंसे होने की खबर सामने आई है। तत्काल आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आद पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, केमिकल प्लांट में आग कैसे लगी है, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। फैक्ट्री का नाम SVS Aqua technologies बताया जा रहा है। दमकल अधिकारियों ने कहा कि इस केमिकल प्लांट में सैनेटाइजर बनाने का काम किया जा रहा था।
घटना स्थल पर दूर से ही धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। इसी से आग की भयावह का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस घटना में और कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी 12 कर्मचारियों की मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार, कुल 37 कर्मचारियों में से 17 अभी भी लापता हैं।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि केमिकल प्लांट में दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर बिग्रेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया अभी कूलिंग का काम जारी है। वहीं लापता लोगों की तलाश जारी है।
प्रधानमंत्री ने पुणे में केमिकल प्लांट में आग के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। जबकि घायलों को 50,000 दिए जाएंगे। इस बात की जानकारी पीएम कार्यलाय के द्वारा दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS