14 साल की बलात्कार पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

देश के अलग-अलग राज्यों में लड़कियों और महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले लगातार सामने आ रहा है। इतना कड़ा कानून होने के बाद भी बलात्कार के मामलों में कमी नहीं देखी जा रही है। कुछ मामले दबा दिया जाते हैं तो कुछ मामलों का खुलासा बाद में होता है।
ऐसा ही एक नया मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सामने आया है। यहां पर एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया। लेकिन इस बात का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। यह मामला जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र का है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद नाबालिग लड़की के नाना ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया। लड़की के नाना की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
इस तरह हुआ मामले का खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार, अपने नाना के घर पर रह रही नाबालिग के साथ उसके पड़ोसी ने दो बार बलात्कार किया था। लगभग 9 महीने के बाद इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के अचानक पेट में दर्द हुआ।
जिसके बाद लड़की को तत्काल जिला अस्पताल लेकर जाया गया। जब डॉक्टरों ने जांच की तो सामने आया लड़की गर्भवती है। इस तरह की जांच में जानकारी सामने आने के बाद सभी हैरान रह गए। फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
नाबालिग ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पड़ोस में रहने वाल युवक दीवार के जरिए घर में दाखिल हुआ था और मेरे साथ गलत काम किया था। इसके बाद लड़की के नाना ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी।
बच्चे को बाल गृह लखनऊ में भेजा जायेगा
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉक्टर गोपी कृष्ण तिवारी ने कहा कि चाइल्ड लाइन ने बच्चे और मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के स्वस्थ होने के बाद उसे बाल गृह लखनऊ में भेज दिया जायेगा, जहां पर पालन पोषण होगा।
वहीं सीओ सिटी उन्नाव गौरव त्रिपाठी ने कहा है कि थाना कोतवाली में एक तहरीर प्राप्त हुई थी। जिसमें एक 14 साल की लड़की के द्वारा बच्चे को जन्म देने की बात सामने आयी। बच्ची के नाना द्वारा आरोप लगाया गया है कि पड़ोस के लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS