मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से बड़ा हादसा, 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका

मिजोरम (Mizoram) के लुंगलेई जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। पत्थर की खदान (stone quarry) में हुए हादसे में कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली है। यह घटना दक्षिण मिजोरम की बताई जा रही है। कम से कम एक दर्जन मजदूरों के अभी भी पत्थर की खदान में फंसे होने की आशंका है। घटना होने के बाद मौके पर एसएसबी, एनडीआरएफ समेत अन्य बचाव दल पहुंच गए हैं। फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निजी कंपनी के कर्मचारी लंच ब्रेक से लौटे थे, तभी पत्थर की खदान ढह गई। हादसे में 15 मजदूरों के साथ खनन मशीनें नीचे दब गई। बचाव अभियान के लिए लेइट गांव और हनाठियाल कस्बे के वॉलंटियर्स मौजूद थे। ये पत्थर की खदान ढाई साल से चल रही थी। वहीं समाचार एजेंसी ने बताया कि मिजोरम में पत्थर की खदान गिरने से 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई। जब हनाठियाल के मौदह गांव में एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर खदान में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर यह धमाका हुआ। उस समय 13 लोग काम कर रहे थे। एसपी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए कहा कि एक मजदूर मौके से भागने में सफल रहा। जबकि 12 मजदूर मलबे में दब गए हैं। बचाव अभियान जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS