राजस्थान में आज शपथ लेंगे 15 मंत्री, सचिन पायलट खेमे से पांच हैं शामिल

राजस्थान में आज 15 मंत्री लगभग 4 बजे शपथ लेंगे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट के वफादार विधायक हेमाराम चौधरी, मुरारी लाल मीणा, जाहिदा खान, राजेंद्र सिंह गुढ़ा और बृजेंद्र ओला फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को शपथ लेने वाले 15 विधायकों की सूची साझा की। साथ ही उन्होंने कहा है कि 3 मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में पदोन्नत किया जाएगा। राजस्थान कैबिनेट के सभी नए विधायकों और राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनने वाले तीनों मंत्रियों को बहुत-बहुत बधाई।
सूची में अन्य लोगों में महेंद्रजीत सिंह मालवीय, शकुंतला रावत, गोविंद राम मेघवाल, महेश जोशी और रामलाल जाट, विश्वेंद्र सिंह, ममता भूपेश, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत शामिल हैं। मुरारी लाल मीणा, जाहिदा खान, राजेंद्र सिंह गुढ़ा और बृजेंद्र ओला राज्य मंत्री होंगे जबकि अन्य को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया जाएगा। नए मंत्रियों में से छह को गहलोत खेमे के रूप में देखा जा रहा है।
आपको बता दें कि बीते शनिवार को राजस्थान के सभी मंत्रियों ने फेरबदल से एक दिन पहले यानी 20 नवंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। बाद में सीएम ने जयपुर के राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में शामिल एक मंत्री ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार दोपहर को दो बजे होगी। वहीं सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम चार बजे होगा। पहले ही बीते शुक्रवार को तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS