गुजरात में 150 साल के बर्फानी बाबा ने ली अंतिम सांस, भक्तों का दावा- पहले भी शरीर छोड़ चुके हैं

गुजरात में 150 साल के बर्फानी बाबा ने ली अंतिम सांस, भक्तों का दावा- पहले भी शरीर छोड़ चुके हैं
X
गुजरात में 150 साल की उम्र के बर्फानी बाबा का बीती रात निधन हो गया। आज सुबह अहमदाबाद से मेहंदीपुर बालाजी उनका पार्थिव शरीर लाया गया है। शुक्रवार को आश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गुजरात में 150 साल की उम्र के योगाधिराज ब्रम्हर्षि लाल बिहारी दास जी उर्फ बर्फानी बाबा का बीती रात निधन हो गया। आज सुबह अहमदाबाद से मेहंदीपुर बालाजी उनका पार्थिव शरीर लाया गया है। शुक्रवार को आश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीती रात बुधवार को योगाधिराज ब्रम्हर्षि लाल बिहारी दास जी उर्फ बर्फानी बाबा ने अंतिम सांस ली। सभी भक्त प्यार से उन्हें बर्फानी दादा (बाबा) बुलाया करते थे। उन्होंने ही छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पाताल भैरवी मंदिर की नींव रखी थी। उनके निधन की खबर मिलने के बाद भक्तों में शोक व्याप्त है।

जानकारी के लिए बता दें कि मेहंदीपुर बालाजी में बर्फानी बाबा का आश्रम है। जहां उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। इस खबर की जानकारी बर्फानी सेवाश्रम समिति के अध्यक्ष ने दी है। भक्तों का दावा है कि उनकी उम्र 150 साल हो चुकी थी। इतना ही नहीं वो इससे पहले भी अपना शरीर छोड़ चुके हैं।


Tags

Next Story