बड़ी खबर: अगले साल 2021 में भारत आएंगे 16 राफेल लड़ाकू विमान

एक बार फिर भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए साल 2021 में 16 लड़ाकू राफेल विमान को शामिल किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक अगले साल 2021 अप्रैल तक 16 और राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंच रहे हैं। इससे पहले अभी पांच राफेल लड़ाकू विमान को सेना में शामिल किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल मिलने वाले 16 राफेल लड़ाकू विमान को वायु सेना की गोल्डन एरोज़ स्कॉवड्रन में शामिल किया जाएगा। फ्रांस से इन राफेल विमानों को लाया जा रहा है। बीती 29 जुलाई को 5 राफेल विमान फ्रांस से भारत पहुंचे थे, जिन्हें वायुसेना की स्कॉवड्रन 17 का हिस्सा बनाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि अब तीन राफेल विमानों की अगली खेप 5 नवंबर को बोर्डेक्स मैरिनेट फैसिलिटी से सीधे पहुंचेगी। फ्रांस में भारतीय वायुसेना के पायलटों के द्वारा ट्रेनिंग ली जा रही है।
वहीं अब राफेल के वायु सेना में शामिल होने से भारतीय सेना की शक्ति और बढ़ जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान और चीन जैसे देशों पर भारत का दबदबा बढ़ेगा। बता दें कि पाकिस्तान के पास F-16 है, जो राफेल से कम एक्टिवेट है। अधिकारियों ने बताया है कि कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के चार साल बाद फ्रांस ने भारत को और रफाल विमानों की पेशकश की है। वहीं साफरान ने भारत में स्नेकमा 88 इंजन बनाने का प्रस्ताव दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS