अयोध्या हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 18 लोगों की मौत और 25 घायल

बाराबंकी में अयोध्या हाईवे पर बीती रात डबल डेकर बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है और 25 लोग घायल हो गए। डबल डेकर बस लुधियाना, पंजाब से यात्रियों को भरकर बिहार जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। लखनऊ जोन के एडीजी सत्य नारायण साबत ने कहा है बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 18 लोग मारे गए हैं। बस के नीचे फंसे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्राइवेट डबल डेकर बस लुधियाना से यात्रियों को भरकर बिहार जा रही थी। तभी जिले में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बीती रात भर अयोध्या हाईवे पर खराब हो गई थी। इस दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक चालक नहीं बस में टक्कर मार दी। जिसके बाद चीख पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया लेकिन भारी बारिश होने के चलते बचाव कार्य में भी समस्या आई है। पुलिस ने हादसे में घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि हादसे में मारे गए लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों में बस के यात्रियों को बाहर निकालने में सफलता हासिल की। अब भी राहत बचाव कार्य जारी है।
हादसे में मारे गए सभी लोग बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान कराने में जुटी है। एसपी यमुना प्रसाद ने कहा है कि हाईवे पर बस खराब हो गई थी जिसके चलते बस के कुछ यात्री बस में अंदर व वह कुछ बाहर टहल रहे थे। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS