संसद के शीतकालीन सत्र में पेश होंगे 19 विधेयक, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी दी जानकारी

Parliament Winter Session: संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान दो वित्तीय विधेयकों सहित कुल 21 विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हम 19 विधेयक ला रहे हैं। इसके अलावा दो वित्तीय विधेयक भी शामिल हैं। इसे मिलाकर कुल 21 विधेयक हैं। उन्होंने कहा कि इसमें तीन विधेयक गृह मंत्रालय के भी हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय, संवैधानिक व्यवस्था पर एक विधेयक है। इसकी जानकारी आज शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में दी गई। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम उन प्रमुख विधेयकों में से हैं, जिन्हें इस सत्र में संसद में पेश किया जाएगा। बता दें कि जिन अन्य विधेयकों पर विचार किया जाएगा, उनमें निरसन और संशोधन विधेयक, अधिवक्ता विधेयक और प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक शामिल हैं।
शीतकालीन सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी
इसके अलावा संविधान अनुसूचित जाति आदेश विधेयक, संविधान अनुसूचित जनजाति आदेश विधेयक, जम्मू और कश्मीर आरक्षण विधेयक, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पेश होंगे। डाकघर विधेयक, मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त विधेयक भी शामिल है। केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार (संशोधन) विधेयक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून दूसरा विधेयक और केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 पर भी विचार किया जा सकता है। बता दें कि शीतकालीन सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी और 4-22 दिसंबर तक सत्र चलेगा। संसद में कुल 37 विधेयक पेंडिंग हैं, जिनमें 19 विधेयकों को इस सत्र में पेश किया जाना है। संसद में पेंडिंग 37 विधेयकों में 12 विधेयकों पर विचार किया जाना है और पास किया जाना है।
वित्तीय व्यवसाय के बीच वर्ष 2023-24 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच पर चर्चा और मतदान होगा और संबंधित विनियोग विधेयक की शुरुआत होगी। वर्ष 2020-21 के लिए अतिरिक्त अनुदान की मांगों पर प्रस्तुतीकरण, चर्चा और मतदान और संबंधित विनियोग विधेयक का परिचय, विचार और पारित करने का कार्य भी किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS