पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर भारत लौटे 20 भारतीय, करीब 200 लोग अभी भी जेल में

पाकिस्तान की समुद्री सीमा में दाखिल होने के जुर्म में पाकिस्तान की जेल में बंद 20 भारतीय रिहा होकर आज वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन लौटे। इन 20 मछुआरों को पाकिस्तान की लांढि जेल में बंद किया गया था। इन पर आरोप था कि यह मछुआरे मछली पकड़ते समय पाकिस्तान की समुद्री सीमा में दाखिल हो गए थे। इन को मिलकर करीब 217 मछुआरे इसी जुर्म में पाकिस्तान की जेल में बंद है।
पाकिस्तान सरकार ने अभी इन 20 मछुआरों को पाकिस्तान की जेल से रिहा कर भारत भेजने का फैसला लिया था। आज इन मछुआरों को पाकिस्तान ने भारत अथॉरिटी को सौंप दिया। यह सभी मछुआरे वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौटे हैं।
20 Indian fishermen who were released from Pakistan's Landhi Jail yesterday handed over to Indian authorities at Attari-Wagah border today. pic.twitter.com/Mg3UHFTWMC
— ANI (@ANI) January 6, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS