असम में भूस्खलन से कई बच्चों समेत 20 लोगों की मौत

असम में मंगलवार को हुए भूस्खलन में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक मुख्य रूप से दक्षिणी असम के बराक घाटी इलाके के 3 अलग-अलग जिलों से बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस इलाके में बीत कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर सबसे अधिक भूस्खलन की समस्या से प्रभावित है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल ने कहा है कि जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को रेस्क्यू बढ़ाने का आदेश दिया गया है।
20 लोगों में से सात लोग मरने वाले कैचर के जॉयपुर से हैं, सात लोग कैचर-हैलाकांडी से हैं और छह करीमगंज के बताई जा रहे हैं। आज सुबह भूस्खलन की घटना में कई घर दफन हो गए। जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित सात लोगों की मौत हुई है।
मृतकों की पहचान ताजिमुद्दीन लस्कर, आलिया बेगम, अल्लमउद्दीन, आरिफउद्दीन, अमुना बेगम, सोमुना बेगम और रहिमउद्दीन के रूप में हुई है। यह सभी एक ही परिवार के बताये जा रहा हैं। वहीं हैलाकांडी के भूत बाजार में, भूस्खलन में सात लोगों की जान चली गई। जबकि, करीमगंज में छह लोगों के परिवार की एक ही तरीके से मौत हुई।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS