24 जून का इतिहास : सन 1974 में भारतीय क्रिकेट टीम के नाम हुआ था अब तक का सबसे खतरनाक रिकॉर्ड

24 जून का इतिहास : सन 1974 में भारतीय क्रिकेट टीम के नाम हुआ था अब तक का सबसे खतरनाक रिकॉर्ड
X
24 जून का दिन देश और दुनिया के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। 24 जून को डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की थी तो वहीं क्रिक्रेट और टेनिस को लेकर भी रिकॉर्ड बने।

24 जून का दिन देश और दुनिया के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। 24 जून को डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की थी तो वहीं क्रिक्रेट और टेनिस को लेकर भी रिकॉर्ड बने। भारतीय क्रिकेट टीम 24 जून 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉडर्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में केवल 42 रन पर सिमट गई थी। वहीं 24 जून 2010 को विंबलडन में टेनिस मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला था। यह टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच था। बता दें कि इसके अलावा भी देश और दुनिया के इतिहास की 24 जून की तारीख में महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। आइए जानतें हैं देश और दुनिया के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा।

देश और दुनिया के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा

1963 : 24 जून 1963 को डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की थी।

1206 : दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर में ताजपोशी हुई थी। लाहौर अब पाकिस्तान में है।

1975 : न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना में 113 लोगों की मौत हो गई थी।

1564 : मुगलों के साथ युद्ध में भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती शहीद हुई थी।

1793 : फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।

1980 : भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन हुआ था।

1966 : मुंबई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 117 लोगों की मौत हो गई थी।

1974 : भारतीय क्रिकेट टीम 24 जून 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉडर्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में केवल 42 रन पर सिमट गई थी। भारतीय क्रिकेट टीम का यह टेस्ट में न्यूनतम स्कोर है। भारत इस टेस्ट मैच पारी को 285 रन से हारा था।

2010 : 24 जून 2010 को विंबलडन में टेनिस मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला था। यह टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच था। यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच हुआ था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story