महाराष्ट्र में महामारी के बीच कर्मचारियों को मिली राहत, 25000 कंपनियों को काम करने की मिली मंजूरी

महाराष्ट्र में महामारी के बीच कर्मचारियों को मिली राहत, 25000 कंपनियों को काम करने की मिली मंजूरी
X
महाराष्ट्र में फैले महामारी (Epidemic) के बीच 25,000 कंपनियों में काम शुरू होने के चलते कई कर्मचारियों को राहत मिली है।

देश भर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण का असर महाराष्ट्र में हैं। इस बीच उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने सोमवार को कर्मचारियों को एक बड़ी राहत की खबर दी है। उन्होनें बताया कि कोरोना लॉकडाउन (Lockdown-3.0) के बीच थोड़ी बहुत ढील दी गई है। साथ ही इस बीच राज्य में 25,000 कंपनियों में काम शुरू हो चुका है।

इसमें से अभी 6 लाख कर्मचारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। वहीं पश्चिमी महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां 9,147 इंडस्ट्री है। इन सभी कंपनियों के मालिकों ने काम शुरू करने के लिए अनुमति मांगी थी। अनुमति जारी करने के बाद इनमें से 5,774 कंपनियों ने काम करना शुरू कर दिया है।

उद्योग मंत्री ने अपने बयान में कहा कि मुंबई, ठाणे, पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में​ किसी भी उद्योग (Industry) को काम शुरू करने की अनुमति नहीं दी गई है। इसका कारण यह है कि यह क्षेत्र कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है। ये सभी इलाके रेड जोन (Red Zone) में शामिल है।

रेड जोन वाले इलाके में किसी तरह की ढील नहीं दी गई है। मंत्री ने कहा कि ​हम काम शुरू कर कोई जोखिम नहीं उठा सकते हैं। हालांकि हमारी सरकार रेड से ग्रीन जोन करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।

Tags

Next Story