26 January 2020 Tableau Parade Full List: 26 जनवरी की परेड में शामिल होने वाली झांकियों की पूरी लिस्ट

26 january 2020 Tableau Parade List: राजधानी दिल्ली के राजपथ पर हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी 2020 के गणतंत्र दिवस 2020 (Republic Day 2020) पर परेड की तैयारियां को लेकर रक्षा मंत्रालय ने 22 झांकियों को इस बार मंजूरी दी है। भारत (India) 26 जनवरी 2020 (26 January 2020) को अपना 71वां गणतंत्र दिवस (71th Republic Day) मनाने जा रहा है।
इस बार गणतंत्र दिवस की परेड के लिए महाराष्ट्र और बंगाल की झांकी को शामिल नहीं किया गया है। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि राज्य की झांकी 26 जनवरी को राजपथ पर नहीं पहुंची। इससे पहले भी झांकियां नहीं शामिल हो सकी हैं।
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र की झांकी 2005, 2008, 2013, 2016 में शामिल नहीं हुई थी। इस बार मंत्रालय को गणतंत्र दिवस परेड के लिए कुल 56 झांकी प्रस्ताव भेजे गए थे, जिसमें से 22 को चुना गया है। 22 में 16 राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों, 6 मंत्रालयों की परेड को इस बार शॉर्टलिस्ट किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS