मुंबई में आतंकी हमले की धमकी के बीच पुलिस ने लॉन्च किया 'सागर कवच अभियान', जानें क्या बोले CP

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने शनिवार 26/11 जैसे आतंकी हमले (26/11-like terror attack threat) की धमकी मिलने के बाद अलर्ट हो गई और इस धमकी को हल्के में नहीं लिया, मुंबई सिटी के पुलिस कमीश्नर विवेक फंसालकर (Mumbai Police Commissioner Vivek Phansalkar) ने पीसी की। फिलहाल, सागर कवच अभियान को लॉन्च कर दिया गया है और जांच चल रही है।
मुंबई के पुलिस कमीश्नर विवेक फंसालकर ने एएनआई के हवाले से कहा कि शहर में सतर्कता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'सागर कवच' अभियान शुरू किया गया है। मैं शहर के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि पुलिस इस मामले को हल्के में नहीं ले रही है। टीम जांच कर रही है।
आगे कहा कि हम किसी भी संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं। हमने सागर कवच अभियान शुरू किया है और समुद्री सीमा को सुरक्षित करने के लिए एजेंसियों को सतर्क किया है। वहीं पुलिस ने आधिकारिक तौर पर मुंबई यातायात पुलिस नियंत्रण के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी मिली थी।
पुलिस ने कहा कि धमकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि धमकी देने वाले के कुछ सहयोगी देश में सक्रिय थे। बीती रात मुंबई के यातायात पुलिस नियंत्रण को कुछ संदेश मिले। आतंक फैलाने की बात करते हुए। वे धमकी दे रहे थे। इस धमकी के बार पुलिस पूरे शहर में अलर्ट हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS