Big Breaking: हैदराबाद में बीती रात घर की दीवार ढहने से 3 बच्चों की मौत

Big Breaking: हैदराबाद में बीती रात घर की दीवार ढहने से 3 बच्चों की मौत
X
हैदराबाद के हबीब नगर में बीती रात अचानक एक घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई।

हैदराबाद के हबीब नगर में बीती रात अचानक एक घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई तो वहीं एक घयल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हबीब नगर में घर की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा बीती रात 10 बजे हुआ था। दीवार गिरने के बाद तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल को फोन किया गया।

बता दें कि अफजलसागर मानगार बस्ती में अपनी दिन रात की पाय पाय जोड़ कर घर बनाया था। सीमेंट की ईंटों से स्लैबवाला घर दंपति ने बनवाया था। हादसा उस वक्त हुआ जब दंपति ने रात 8 बजे खाना खाने के बाद बच्चों को सुला दिया और बाहर वो घुमने चले गए। इसी दौरान हादसा हो गया।

हादसे में घायल एक बच्चे की हालत को डॉक्टरों ने गंभीर बताया है। घायल बच्चों को निलोफर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका ईलाज किया जा रहा है।

Tags

Next Story