महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग, अब तक 3 की मौत

Maharashtra Fire Latest News: महाराष्ट्र के पालघर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। पालघर के वसई में एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र: दमकल विभाग ने बताया कि पालघर जिले के वसई इलाके में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग में तीन लोगों की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। pic.twitter.com/HqFcz6OroW
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म (@PBNS_Hindi) September 28, 2022
दमकल विभाग ने कहा कि पालघर में बॉयलर फटने के बाद आग लगने से हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि आग की घटना चंद्रपाड़ा इलाके में स्थित विद्युत उपकरण निर्माण कंपनी में दोपहर करीब तीन बजे के आसपास हुई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS